नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आउटर नार्थ साइबर पुलिस स्टेशन ने टेलीग्राम ऐप के माध्यम से बीटेक छात्र से निवेश के नाम पर 12 लाख की ठगी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त फोन बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एनआईटी के बीटेक छात्र ने 12.61 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे टेलीग्राम ऐप के एक चैनल से जोड़ा गया जहां शेयर बाजार में निवेश के तरीके सिखाए जा रहे थे। फिर चैनल में लोगों के कहने पर उसने अलग-अलग शेयर में ऐप के माध्यम से निवेश किया। इस दौरान उसे शेयर बाजार में लाभ से जुड़ी कई तरह की रील भी दिखाई गई। पीड़ित ने बताया कि जब उसके रुपये वापस नहीं हुए तो ठगे जाने का अहसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.