फरीदाबाद, दिसम्बर 27 -- फरीदाबाद। शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच देकर 1 करोड़ 8 लाख 10 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने इस मामले में खाताधारक को मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के फर्म खाते में ठगी की रकम में से 5 लाख रुपये आए थे। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-21 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया, जिसमें भेजने वाले ने खुद को स्टेट बैंक सिक्योरिटीज का कर्मचारी बताया। इसके बाद उसे एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करने से निवेश से जुड़ा खाता खुलवाया गया और उसे एक व्हाट्सएप समूह से जोड़ दिया गया। समूह में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने बताए गए खातों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.