फरीदाबाद, जनवरी 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने शहर के एक डॉक्टर से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। साइबर अपराध थाना पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित डॉक्टर के पास गत वर्ष 29 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर दीपा नामक एक युवती ने लिंक भेजा था। इसमें बताया था कि उनकी फर्म एलकेपी सेबी में पंजीकृत है। उनकी फर्म शेयर बाजार में निवेश करवाती है। इनके जरिए निवेश करने से लोगों को मोटा मुनाफा होता है। फर्म की कर्मचारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके परमर्श से निवेश करने से आपको बाकी फर्म या स्वयं द्वारा निवेश करने के मुकाबले ज्यादा फायदा होगा। इस पर वह उसकी बातों में आ गए। युवती ने उन्हें यह बताया कि सेबी से पंजीकृत होने के कारण उनके ग्राहको...