लखनऊ, जनवरी 12 -- सलाह एक माह में 1.52 की गिरावट से ज्यादा ऊंचे जा रहे शेयरों में हुआ सुधार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वाले निश्चिंत रहें लखनऊ प्रमुख संवाददाता शेयर बाजार में बीएसई की चाल सप्ताह के पहले ही दिन सुबह ऐसी थी कि निवेशकों का कलेजा मुंह को आ गया। बाजार एक बड़ी गिरावट के बाद वापस सही चाल में आ गया। बावजूद इसके पिछले एक महीने में करीब 1.52 फीसदी यानी 1200 से 1300 अंक की गिरावट हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी यह उठापटक का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में जो धैर्य रखेंगे वे मुनाफा कमाएंगे। विशेष रूप से म्युचुअल फंड में निवेश करने वाले निश्चिंत रहें। विशेषज्ञों के अनुसार चार जनवरी को बीएसई संसेक्स 85,762 के स्तर तक जा कर नीचे आ गया है। निफ्टी भी 27329 तक का स्तर छू चुका है। बाजार की गिरावट को देखें तो अब तक के उतार चढ़ाव के दौ...