लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। साइबर ठगों ने कस्टमर सर्विस प्रतिनिधि बनकर शेयर ट्रेडिंग के जरिए मुनाफे का लालच देकर लोगों से 11.96 लाख रुपए ठग लिए। केस दर्ज कर लिया गया है। अलीगंज क्षेत्र निवासी रविंद्र के अनुसार 24 नवंबर 2025 को उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था, जो खुद को जय ब्रोकिंग, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम से संचालित करता था। ग्रुप में मौजूद कस्टमर सर्विस प्रतिनिधियों ने शेयर ट्रेडिंग के जरिए अधिक मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद उन्हें एक मोबाइल ऐप डॉउनलोड कराकर उसमें निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। पीड़ित से शुरुआत में पांच से दस हजार रुपए निवेश करवाए गए और ऐप पर फर्जी लाभ दिखाकर उनका भरोसा जीता गया। इसके बाद अलग-अलग खातों में कुल 11.96 लाख रुपए जमा कराए गए। पीड़ित को 16 जनवरी 2026 से व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया ग...