लखनऊ, जनवरी 5 -- जानकीपुरम पुलिस ने 60 फीटा रोड स्थित खुशी ज्वैलर्स से सोने की 21 अंगूठियों से भरे बॉक्स पार करने वाले टप्पेबाज को 24 घंटे के अंदर दबोच लिया। उसने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के लिए ज्वैलर्स शॉप से अंगूठियों से भरे बॉक्स उड़ाए थे। गिरफ्तार टप्पेबाज के पास से सोने की 19 अंगूठियां और बेची गई दो अंगूठियों के 20 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सुमित मिश्रा जानकीपुरम के कमलाबाद बढ़ौली का रहने वाला है। सुमित को सीसी फुटेज के आधार पर तिवारीपुर कोटवा जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक आयुर्वेद कंपनी में नौकरी करता था। उसे 10 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता था। घर का खर्च और जरूरतें पूरी नहीं होती थी। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.