रुद्रपुर, फरवरी 21 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठग लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामले में ठगों ने एक कंपनी कर्मी से 37.85 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मूल रूप से गांव मिलक, नौगांवा सादात, जिला अमरोहा (यूपी) और वर्तमान में राजारानी विहार, हल्द्वानी निवासी नृपेंद्र कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि वह चोरगलिया में नौकरी करते हैं। दो नवंबर 2025 को उनकी फेसबुक आईडी पर 'शेयर डायग्नोस्टिक रिपोर्ट' से जुड़ा एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप नंबर प्राप्त हुआ, जिस पर एक महिला की डीपी लगी थी और नाम सिया वर्मा दर्शाया गया था। आरोप है कि उक्त महिला ने उन्हें एक ग्रुप से जोड़ा और ऑ...