प्रयागराज, जनवरी 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के ड्रमंड रोड निवासी आलोक शर्मा के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर मुनाफे का झांसा देकर 20.12 लाख रुये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आलोक शर्मा ने बताया कि ब्रिटेन के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से पहले दोस्ती की। इसके बाद शेयर में निवेश से मोटे मुनाफे का झांसा दिया। उस पर विश्वास कर आलोक शर्मा ने अलग-अलग कंपनियों के नाम पर 20.12 लाख रुपये निवेश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पांच दिन में 60 लाख रुपये निवेश नहीं करने पर जमापूंजी डूबने का दबाव बनाया। आलोक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके निवेश किए रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना प्रभारी ओम नारायण गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से पड़ताल की जा र...