कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर दक्षिण। नौबस्ता के वाई-ब्लॉक इलाके में रहने वाले युवक को साइबर ठगों ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़प लिए। आरोपितों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम एप के माध्यम से लिंक भेजा। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वाई-ब्लॉक निवासी आशीष वर्मा के मुताबिक, सितंबर में उनके व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर गो मार्केट ट्रेडिंग प्लेटफार्म का विज्ञापन आया। उन्होंने इसे देखा तो इसके बाद उनके पास एक लिंक आया। इसके माध्यम से वह आईडी बनाकर ट्रेडिंग करने लगे। उन्होंने 22 सितंबर की रात को एक लाख रुपये का निवेश किया। इसमें मुनाफा होता देख उन्होंने 23 सितंबर की रात को चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब मुनाफा निकालना चाहा तो उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्...