रुद्रपुर, फरवरी 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। काशीपुर के एक व्यापारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने 28 लाख 85 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ओझान मोहल्ला काशीपुर निवासी एकांत जैन पुत्र रजत कुमार जैन ने तहरीर में बताया कि 11 दिसंबर 2025 को फेसबुक देखते समय उन्हें शेयर बाजार से जुड़ा एक विज्ञापन वीडियो दिखाई दिया। वीडियो में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में कई मोबाइल नंबर एडमिन के रूप में जुड़े थे, जो रोजाना शेयर बाजार, आईपीओ और निवेश से संबंधित जानकारियां साझा करते थे। ग्रुप के अन्य सदस्य भी निवेश पर लाभ मिलने की बातें कर रहे थे, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने निवेश करने का निर्णय लिया। कुछ दिनों बाद ग्रुप के एडमिन ने एक ट्रेडि...