लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, संवाददाता शेयर ब्रोकर फर्म के नाम से व्हाटसएप ग्रुप बना कर साइबर ठगों ने वृद्ध व्यापारी को उसमें जोड़ लिया। शेयर ट्रेडिंग के जरिए कम वक्त में कई गुना मुनाफा दिलाने का प्रलोभन देकर एक करोड़ 62 लाख रुपये जमा कराए। वहीं, रियल एस्टेट व्यापारी से क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर दो करोड़ छह लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मोबाइल एप में मुनाफा दिखा, हकीकत में रुपये हड़पे सरयू एंक्लेव निवासी विजय बहादुर पार्टनर विनय के साथ रियल एस्टेट फर्म चलाते हैं। जनवरी 2023 में व्हाटसएप पर मैसेज आया, जो बिग विजन सर्विस के अंगद चौहान ने भेजा था। आरोपित ने क्रिप्टो ट्रेडिंग में सिस्टमेटिक निवेश करने पर मुनाफा होने का दावा किया। करीब दो साल में विजय बहादुर और उनके पार्टनर ने टुकड़ों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.