लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में दम्पति के खिलाफ डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपितों ने नामी शेयर ट्रेडिंग कम्पनी के व्यापार में जुड़ने पर मुनाफे का प्रलोभन दिया था। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-सात निवासी निवासी शिव वर्मा की मुलाकात महेश कुमार सिंह के जरिए सुशांत गोल्फ सिटी निवासी एसएन सिंह से पहचान हुई। बातचीत में पता चला कि एसएन सिंह की बहू स्वाति और बेटा स्वयं शेयर ट्रेडिंग फर्म से जुड़े है। आरोपितों ने प्रलोभन देकर शिव और महेश से को भी कम्पनी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। दम्पति ने बताया कि वह लोग सभी काम संभालेंगे। इसके बदले दस प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। पीड़ितों ने करीब 77 लाख रुपये लगाए थे। दावा है कि मुनाफे को मिला कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये बनता है। जिसे देने के लिए आरोपित तैयार नहीं हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.