पटना, मार्च 1 -- शेमरॉक किड्स में शनिवार को स्कूल का 20वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पर्यावरण की समस्या को दर्शाने के लिए स्कूल के बच्चों ने लघु नाटक पेश कर पर्यावरण को बचाने की सीख दी। उद्घाटन स्कूल की निदेशक मयूरी झा और स्कूल की प्राचार्या प्रियंका पांडे ने किया। कार्यक्रम का थीम 'अतुल्य भारत था। इस पर बच्चों ने अद्भुत प्रदर्शन कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा त्रिपाठी ने किया। प्राचार्या प्रियंका पांडे ने अभिभावकों को अपना बहुमूल्य समय देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इसमें अदीब, माहिरा, नैंसी, तृषिका आदि सहित कई अन्य बच्चों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.