श्रीनगर, दिसम्बर 24 -- शेमफोर्ड स्कूल में बुधवार को लोक संस्कृति दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक गढ़वाली लोक नृत्य एवं लोक गीतों की प्रस्तुति दी।वहीं माधो सिंह भंडारी पर आधारित कौथिक ने दर्शकों को गढ़वाल के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया।छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रदर्शनी और पारंपरिक गढ़वाली व्यंजनों से आकर्षित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...