रांची, जनवरी 29 -- रांची, संवाददाता। कांके रोड स्थित शेफ चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय नाग हत्याकांड में जांच पूरी करते हुए अनुसंधान पदाधिकारी ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जानकारी के अनुसार, चार्जशीट में निलंबित सिपाही सह जमीन कारोबारी हरेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, प्रशांत सिंह उर्फ छंगू और अमित ठाकुर के नाम शामिल हैं। चार्जशीट हत्या, आपराधिक साजिश रचने समेत आर्म्स एक्ट की धारा के तहत की गई है। दाखिल चार्जशीट पर अदालत ने संज्ञान ले लिया है। चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। वर्तमान विवाद के साथ जमीन विवाद से जुड़े पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी हो कि 18 अक्तूबर 2025 की रात करीब 11:30 बजे तीन बदमाश शेफ चौपाटी रेस्टोरेंट में घुस आए। गलत ऑर्डर का बहाना बनाकर उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक विजय कुमार नाग से गाल...