रुडकी, फरवरी 14 -- शेफील्ड स्कूल रुड़की में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव अनुभूति' का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने किया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन राहुल विश्नोई और निदेशक डी.के. शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। प्ले ग्रुप, नर्सरी, एलकेजी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने गढ़वाली, राजस्थानी और बॉलीवुड गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। छोटी सी आशा,'रंगीले म्हारे डोलना' और 'बम-बम भोले' जैसी प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों से गूंज उठा।समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने आर्मी के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नारी सशक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.