दुबई, दिसम्बर 15 -- महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) का नवंबर महीने का 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड मिला है। प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद अपने विश्व कप अभियान को सेमीफाइनल में शुरू करने वाली शेफाली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 78 गेंदों में 87 रन बनाए। यह महिला विश्व कप फाइनल में किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में उनकी शानदार बल्लेबाजी के बूते से सात विकेट पर 298 रन बनाए। टीम ने इसके बाद 52 रन से मैच जीतकर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया।'उम्मीदों से कहीं बेहतर तरीके से समाप्त हुआ' शेफाली ने पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.