हजारीबाग, फरवरी 14 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमार के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और सुदेश कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, बेहतर सड़क, पानी और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भाजपा का विजन स्पष्ट है और सुदेश कुमार के नेतृत्व में नगर का चहुंमुखी विकास होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा विकास और सुशासन की राजनीति करती है और जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.