जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- जमशेदपुर। शेन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विश्व स्तर पर छात्रों के लिए उपलब्ध नए युग के करियर विकल्प विषय पर सत्र का आयोजन किया गया। इसका संचालन आईआईएम इंदौर के पूर्व छात्र रितेश जायसवाल ने किया, जिन्हें छात्र करियर मार्गदर्शन का लगभग 20 वर्षों का अनुभव है। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद प्राचार्या (प्रशासनिक) डॉ. केया अदक ने स्वागत भाषण दिया और सत्र के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। रितेश जायसवाल ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी और उन्हें अपनी क्षमताओं के अनुरूप करियर चुनने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने आत्म-परीक्षण और समय प्रबंधन की आवश्यकता पर भी विशेष ज़ोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.