हजारीबाग, फरवरी 2 -- दारू प्रतिनिधि दारू थाना क्षेत्र के तिलैया शिव मंदिर के समीप बीती रात चोरों ने घर के शेड का ताला तोड़कर एक सफेद स्कॉर्पियो चोरी कर ली। यह घटना रविवार की रात्रि की है। वाहन विजय रथ के मालिक विजय प्रसाद की बताई जा रही है। विजय प्रसाद ने बताया कि हर दिन की तरह शेड में गाड़ी ख़डी की गई थी। सुबह ज़ब हमलोगो ने देखा की शेड का ताला टुटा हुआ है और स्कार्पियो वहां नहीं है। अगल-बगल छानबीन करने के बाद कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना दारू थाना को दी गई। उसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज का अनुसार स्कार्पियो झुमरा से इचाक होते हुए इटखोरी मोड़ तक पता चला है। इस संबंध में मालिक विजय प्रसाद ने थाना में आवेदन दिया है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.