लातेहार, फरवरी 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार के दुकानदारो की मांग पर विधायक रामचंद्र सिंह ने शेड आदि जगह से दुकान नहीं हटने देने का आश्वसन दुकानदारों को दिया है। विधायक ने कहा कि जो जहां दुकानदार दुकान लगा कर अपना जीविकोपार्जन कर रहे हैं, वह वहीं पर अपनी दुकान को लगाएंगे। बाजार फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष बिरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में कई दुकानदार शनिवार को मंगरा स्थित आवास पर जाकर विधायक रामचन्द्र सिंह से दुकान नहीं हटने देने का आग्रह किया और सीओ द्वारा उन्हें नोटिस देने से भी विधायक को अवगत कराया गया। फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष बिरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि वर्षों से कई गरीब दुकानदार जगह के अभाव में शेड में दुकान लगाकर अपना जीविकोपार्जन कर रहे हैं। शेड से उन्हें हटाने से उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। विधायक र...