बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। बरेली से नवी मुंबई को विंटर सीजन में फ्लाइट चलाने का जारी शेड्यूल सिर्फ कागजों में ही दिखा। अक्टूबर से दिसंबर बीत गया। नवी मुंबई-बरेली फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। अधिकारी अब नये साल में फरवरी के बाद बरेली को तीसरी फ्लाइट मिलने की बता कर रहे हैं। बरेली एयरपोर्ट से मुंबई और बेंगलुरू को फ्लाइट सेवा दी जा रही है। दो साल से दिल्ली और जयपुर की फ्लाइट बंद है। तीसरी फ्लाइट नवी मुंबई-बरेली को 2025 में पंख लगे, लेकिन यह फ्लाइट में सिर्फ कागजों में ही दौड़ सकी। एयरलाइंस ने विंटर शेडयूल 2025 में नवी मुंबई-बरेली फ्लाइट को शामिल किया। नियमित चलाने का शेडयूल जारी किया गया। दोपहर को एक बजे आती और यहां से वापसी को 1:30 बजे जाती। धीरे-धीरे अक्टूबर से दिसंबर बीत गया। नवी मुंबई एयरपोर्ट का निर्माण कार्य ही अभी पूरा नहीं हुआ, इसलिए न...