आगरा, अप्रैल 6 -- शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के नए सज्जादानशीन अरशद फरीदी होंगे। उनकी दस्तारबंदी सोमवार को सुबह दस बजे दरगाह प्रांगण में होगी। दरगाह प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सूफी संत हज़रत शेख़ सलीम चिश्ती की दरगाह में सोमवार सात अप्रैल को पीरज़ादा अरशद फ़रीदी दरगाह के 17वें सज्जादानशीन का दायित्व संभालेंगे। सोमवार को दस्तारबंदी (पगड़ी बांधने की रस्म) होगी। इस दौरान कई दरगाहों के सज्जादानशीन भी मौजूद रहेंगे। अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह के सज्जादानशीन सैयद जैनुल आब्दीन विशेष अतिथि होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.