मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पारू थाने के काजी मोहम्मदपुर निवासी शेख रहमतुल्लाह को स्वतंत्रा सेनानी का दर्जा दिलाने के लिए विधान परिषद में आवाज उठी है। विधान पार्षद कारी सोएब ने सदन को बताया कि शेख रहमतुल्लाह ने जंगे आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। अंग्रेज हुकूमत ने उन्हें मुकदमे में फंसाकर पारू के तत्कालीन अंग्रेज थानेदार द्वारा जेल भेज दिया गया था। गृह विभाग मुजफ्फरपुर डीएम से 1934 के जिला गजेटियर की जांच कराकर उन्हें स्वतंत्रा सेनानी घोषित करे। साथ ही स्व. शेख रहमतुल्लाह की पुत्री शकीला बेगम को स्वतंत्रा सेनानी के परिजन को मिलने वाली योजनाओं का लाभ भी दिया जाए। कारी सोएब के प्रश्न पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.