बगहा, मई 8 -- मझौलिया। बुधवार को मझरिया शेख स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कचहरी टोला में एक समारोह आयोजित कर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ ने स्कूली छात्र-छात्राओं में स्कूल बैग का वितरण किया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री सर्राफ ने कहा कि दलित बस्ती के बच्चों में उत्साह वर्धन को लेकर यह वितरण किया जा रहा है। ताकि बच्चों को किताब और कॉफी को स्कूल ले जाने में परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अस्त्र सबसे भारी होता है। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो जितना पीयेगा वह उतना ही दहाड़ेगा। इस अवसर पर विद्यालय के एचएम फिरदौश बेगम के अलावे रामेश्वर कुशवाहा, अदालत सहनी, संतोष आर्य, मुनिलाल प्रसाद ,रामदेव कुशवाहा, अनिल यादव आदि लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.