बदायूं, मार्च 6 -- शेखूपुर में बिना मान्यता संचालित एक स्कूल बीईओ ने पकड़ लिया। बीईओ ने स्कूल बंद कराते हुये नोटिस चस्पा करा दिया है। बीईओ ने स्कूल संचालित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर के लिए संस्तुति करने की बात कही है। बुधवार को उझानी ब्लॉक के बीईओ प्रशांत कुमार सिंह ने शेखूपुर क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। बीईओ के लिए शेखूपुर में पंजाब नेशनल बैंक के समीप एसएस मॉडल पब्लिक स्कूल बिना मान्यता के संचालित मिला। बीईओ को निरीक्षण में विद्यालय में कोई भी पुरुष शिक्षक नहीं मिलें, केवल लड़कियां ही उसमें अध्यापन कार्य कर रही थी। उनसे जब विद्यालय के प्रबंधक के बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी। बीईओ ने बताया कि निरीक्षण में नेहरू पब्लिक स्कूल शेखूपुर और न्यू नेहरू पब्लिक स्कूल शेखूपुर, एमडी पब्लिक स्कूल शेखूपुर विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.