कानपुर, दिसम्बर 4 -- लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते मैथा ब्लॉक क्षेत्र के शेखूपुर से ढिकिया प्रतापपुर गांव जाने वाला मार्ग बड़े-बड़े गढ्ढों में तब्दील हो चुका है। इससे आसपास के ग्रामीणों के साथ यहां से गुजरने वाले वाहन सवार लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। ग्रामींणों की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंग रही है। मैथा क्षेत्र के ढिकिया प्रतापपुर से शेखुपुर की ओर जाने वाली करीब 5 किलोमीटर सड़क लोक निर्माण विभाग ने कई वर्षों पहले बनवाई थी। सड़क निर्माण के बाद से आज दिन तक उसकी मरम्मत न होने से सड़क जगह-जगह उखड़ कर खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों को सड़क पर पैदल चलना भी मुसीबत भरा सफर हो गया है। इस मार्ग से आएदिन भाऊपुर, रैपालपुर, भीखर, नौबस्ता, शाहपुर, रंजीतपुर, ढिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.