मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हिन्दी में उत्कृष्ट रचनाशीलता के लिए 16वां अयोध्या प्रसाद स्मृति सम्मान लेखक, इतिहासकार, पर्यावरणविद और पर्वतारोही शेखर पाठक को मिलेगा। यह सम्मान उनकी हाल में आई पुस्तक हिमालय और ब्रह्मकमल के लिये दिया जायेगा। इस कृति का चयन समिति के अध्यक्ष वीर भारत तलवार ने किया है। उत्तराखंड के पानीगांव में जन्में शेखर पाठक नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय में इतिहास के प्राध्यापक रहे हैं। चिपको आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता और हिन्दी साहित्य से जुड़े रहे हैं। इनकी 10 से ज्यादा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। शेखर पाठक को यह सम्मान नवंबर में साहित्य सम्मेलन में दिया जायेगा। संस्था के सचिव वीरेन नंदा ने बताया कि शेखर पाठक की यह कृति गंगोत्री-कालिंदीखाल और ब्रदीनाथ की दिल दहला देनेवाली दुस्साहसिक यात्रा वृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.