बदायूं, फरवरी 23 -- बदायूं, संवाददाता। सहसवान कोतवाली पुलिस ने शेखपुर सैदपुर गांव में महिला और उसके बच्चों पर लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मुकदमे में अजयपाल, प्रमोद, सुरेश और रक्षपाल पर जान से मारने की धमकी, मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर सैदपुर गांव का है। यहां की रहने वाली मीरा पत्नी स्व. अनार सिंह ने पुलिस शिकायत देकर बताया कि वह अपने खेत पर गेंहू की फसल में पानी लगा रही थी और अपनी बेटी के साथ काम कर रही थी। तभी गांव के ही रहने वाले अजयपाल, प्रमोद, सुरेश और रक्षपाल खेत में आए और उन्हें काम से रोकते हुए गालियां देने लगे। बाद में ये आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उस पर और उसके बच्चों के घर पहुंचे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.