बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- शेखपुरा: पहली दफा 18 व 19 को होगी सीपीआई की राज्य परिषद की बैठक राष्ट्रीय सचिव डी राजा सहित कई राष्ट्रीय नेता भी होंगे शामिल बैठक में राज्य सचिव मंडल का भी गठन किया जाएगा फोटो शेखपुरा सीपीआई - पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते सीपीआई के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा में पहली दफा सीपीआई के राज्य परिषद की बैठक 18 एवं 19 दिसंबर को होगी। बैठक में राज्य सचिव मंडल का भी गठन किया जाएगा। बैठक की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को पार्टी के जिला परिषद की बैठक की गई। बैठक में पार्टी के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय सहित राज्य के कई नेताओं ने भाग लिया। राज्य सचिव ने कहा राज्य परिषद की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डी राजा सहित कई राष्ट्रीय नेता भी भाग लेंगे। उन्हों...