गोपालगंज, फरवरी 1 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता प्रखंड की शेखपरसा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 में नल-जल योजना का पाइप फटने से जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। बीते कई दिनों से नल से पानी नहीं आने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। राजद के प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि इस समस्या की सूचना पीएचईडी विभाग के ठेकेदार एवं मिस्त्री को दी गई। लेकिन, अब तक कोई पहल नहीं हुई है । ग्रामीणों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...