लखीसराय, जनवरी 11 -- चानन, निज संवाददाता। पहाड़ी गुफाओं में स्थित प्रसिद्ध शृंगी ऋषि धाम महोत्सव रविवार को किया गया। महोत्सव का उद्घाटन डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सूर्यगढ़ा विघायक रामानंद मंडल, डीएम मिथिलेश मिश्र, पूर्व विधायक प्रह्लाद यादव, महिला आयोग की सदस्या पिंकी कुशवाहा, जिप अध्यक्ष अंशु कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। महोत्सव उद्घाटन के पूर्व शृंगी ऋषि की प्रतिमा को सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, डीएम मिथिलेश मिश्र द्वारा पालन में मंदिर परिसर ले जाकर पूजा पाठ कर पुनः स्थापना स्थल पर लाया गया। उस वक्त भक्ति का अदभूत संगम दिखा। पूरी भक्ति के साथ मंदिर परिसर में बाबा शृंगी ऋषि की पूजा अर्चना की गई। डिप्टी सीएम की मौजूदगी में बाबा शृंगी ऋषि की बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण के दौरा...