नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। अमेरिकी टैरिफ और व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत के बीच पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा के सांसद हर्षवर्धन शृंगला की अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से हुई मुलाकात को अहम माना जा रहा। शृंगला बुधवार को गोर से मिले थे और समझा जाता है कि इस दौरान भारत-अमेरिकी रिश्तों को लेकर गहन चर्चा हुई है। इस बारे में हालांकि किसी पक्ष से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन शृंगला की तरफ से सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की तस्वीर साझा की गई है। इसमें उन्होंने गोर के भारत में अच्छे कार्यकाल की उम्मीद जताई है। शृंगला विदेश सचिव रहने से पूर्व अमेरिका में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं। इसलिए इस मुलाकात को राजनयिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समझा जाता है कि इस दौरान दोनों के बीच भारत-अमेरिकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.