मथुरा, दिसम्बर 17 -- एक्सप्रेसवे पर हादसे में घायल गोंडा निवासी शालिनी मिश्रा ने बताया कि वह नोएडा में इवेंट मैनेजर की परीक्षा देने जा रही थीं। वह बस के केबिन में बैठी हुई थी। घना कोहरा होने के कारण बस साइड से चल रही थी। अचानक से उनकी बस आगे वाली बस से टकरा गई। पीछे से एक और बस ने टक्कर मार दी। झटका लगने के बाद ऊपर सो रहा एक बच्चा उनकी गोद में आ गया। उसे लेकर वह बाहर की ओर भागीं। बच्चे को बचाने में उनका सारा सामान गाड़ी में रह गया था। युवती ने अपने सामान की परवाह न कर बच्चे को सुरक्षित बचाया, लेकिन जब तक वापस गाड़ी तक आयी तो उसकी उसमें आग लग चुकी थी। इसके चलते उसका सामान और बैग में रखे बीस हजार रुपये आदि जल कर राख हो गया। जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने उसकी परेशानी सुनी तो उन्होंने उसे नोएडा तक बस में बैठाने की व्यवस्था की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.