प्रयागराज, जनवरी 3 -- जिलों में शून्य और एक शिक्षक वाले विद्यालय को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध छात्र संख्या के आधार पर मानक से अधिक अध्यापक संख्या वाले विद्यालय, शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षक वाले विद्यालयों को चिह्नित करते हुए शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए 14 नवंबर 2025 को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इस मामले में 26 दिसंबर 2025 को अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेनशर्मा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की तो पता चला कि जिलों में अब भी शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षक विद्यालय हैं। इस पर अपर मुख्य सचिव महोदय ने अप्रसन्नता जताई। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को समायोज...