शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान शाहजहांपुर में जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज से अलग करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी जिला अस्पताल में संचालित होने के कारण अस्पताल अपनी मूल पहचान खो चुका है। जनपदवासियों को निशुल्क इलाज में कठिनाई हो रही है। सांसद ने कहा कि जिग्नेरा स्थित मेडिकल कॉलेज में खाली जमीन उपलब्ध है, जहां ओपीडी और अन्य आवश्यक भवन बनाए जाने चाहिए। ऐसा होने पर जिला अस्पताल फिर से अपने मूल स्वरूप में कार्य कर सकेगा। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से नए मेडिकल कॉलेज में सीसी यूनिट, न्यूरो, हृदय रोग विभाग, एमआरआई, सीटी स्कैन और कैंसर विभाग जैसी आधुनिक सुविधाएं स्थापित करने और पर्याप्त डॉक्टर एवं नर्स तैनात करने का आग्रह किया। सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.