रुडकी, जनवरी 27 -- रुड़की बेलड़ी गांव के होनहार खिलाड़ी सूरज चौधरी और शेरपुर खेलमऊ के नवनीत कुमार का चयन शूटिंग बॉल विश्वकप के लिए हुआ है। यह चयन 44वीं सीनियर शूटिंग बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान चयन समिति ने किया। एक से तीन फरवरी तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दूसरे शूटिंग बॉल विश्व कप में 15 देशों के पुरुष और महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता केंद्र सरकार के युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से मान्यता प्राप्त विश्व स्तरीय आयोजन है। उत्तराखंड शूटिंग बॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने इसे खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...