बुलंदशहर, जून 2 -- मेरठ के बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के शाहरुख ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। शूटिंग कोच मनीष चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में जीरो कूल शूटिंग एकेडमी के 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया शाहरुख ने आईएसएसएफ एयर पिस्टल यूथ मेन वर्ग 600 में से 580 अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि शाहरुख ने अपने वर्ग में टॉप स्कोर करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल के कड़े मुकाबले में सिल्वर मैडल पर कब्जा किया। आयोजन समिति ने शाहरुख को 11000 नगद इनाम व सिल्वर मैडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया। एकेडमी पहुंचने पर साथी खिलाड़यों ने शाहरुख के फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मोके पर एकेडमी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र जैन, कोच मोंटी, डॉ. श्वेता द्विवेदी मौजूद रहीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.