रामपुर, दिसम्बर 19 -- सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र रामपुर में अंतर सेक्टर शूटिंग प्रतियोगिता को गुरूवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक उत्तराखंड सेक्टर भानु प्रताप सिंह को डीआईजी रामपुर पूर्ण सिंह धर्मशक्तू ने पौधा देकर स्वागत किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 21 सेक्टरों के 254 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह के दौरान परेड का प्रदर्शन किया गया। जिसकी सलामी स्वयं मुख्य अतिथि द्वारा ली गई। इस प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज (पिस्टल इवेन्ट में) सत्य नारायण सोनवाल, राम निवास और स्र्वश्रेष्ठ निशानेबाज (कारबाईन इवेन्ट में) शिवा कुमार चुना गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजस्थान सेक्टर और दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश सेक्टर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...