गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- गाजियाबाद, संवाददाता। दिल्ली में आयोजित हुई 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के पवन यादव ने शानदार निशाना साधते हुए दो पदक जीते। इनमें से एक व्यक्तिगत स्पर्धा में और एक टीम स्पर्धा में पदक शामिल है। वहीं कई अन्य निशानेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन के आधार पर इंडिया टीम के ट्रायल के लिए अपनी जगह बनाई। नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 11 दिसंबर से पांच जनवरी तक 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें जिले से कई होनहार निशानेबाज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। एकलव्य शूटिंग एकेडमी के कोच रहीस मलिक ने बताया कि निशानेबाज पवन यादव ने प्वाइंट 32 बोर सेंटर फायर पिस्टल 25 मीटर आईएसएसएफ सीनियर पुरुष वर्ग में 600 में से 576 का स्कोर बनाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं पवन ने इसके बाद टीम स्पर्धा में ...