रांची, जनवरी 11 -- खूंटी, संवाददाता। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 जनवरी तक आयोजित 69वीं एसजीएफआई शूटिंग चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के होनहार शूटर रचित रंजन प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-19 एयर राइफल ओपन साइट स्पर्धा में रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। रचित रंजन प्रसाद की इस उपलब्धि से खूंटी जिला सहित पूरे झारखंड में हर्ष का माहौल है। उनकी सटीक निशानेबाजी, अनुशासित अभ्यास और निरंतर मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के अध्यक्ष सह एसडीएम दीपेश कुमारी, प्रशिक्षक-सह-सचिव अनुज कुमार, जिला खेल, पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, चंदन कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, अमितेश भगत, विपुल जायसवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.