रांची, जनवरी 29 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिले के लिए गर्व की बात है कि अनुज कुमार को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एशियन राइफल-पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 की आयोजन समिति में रिसेप्शन कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 से 14 फरवरी तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित होगी। अनुज कुमार 30 जनवरी से 15 फरवरी तक अपनी सेवाएं देंगे और स्वागत समिति अध्यक्ष अमर सिन्हा के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। झारखंड से प्रतिनिधित्व करने वाले अनुज ने खूंटी में शूटिंग खेल को नई पहचान दिलाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...