देहरादून, फरवरी 14 -- पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी नागदेव रेंज के बाड़ा गांव में वन विभाग की ओर से तैनात शूटरों ने गुलदार को ढेर किया। बीते 15 जनवरी को बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मूल के मजदूर को निवाला बनाया था। जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत बनी हुई थी। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद वन विभाग ने यहां विभागीय टीम के साथ ही गुलदार को अंतिम विकल्प के रूप में मारने के लिए प्राइवेट शूटर भी तैनात किए थे। यह जानकारी डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...