हमीरपुर, नवम्बर 14 -- 0 आज लखनऊ सॉईं व बनारस के बीच होगा फाइनल फोटो- 21- सेमी फाइनल खेलती बनारस व झांसी की टीमें। मौदहा, संवाददाता। मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला झांसी हास्टल और बनारस की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें बनारस ने झांसी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कस्बे के रहमानिया खेल ग्राउंड में चल रहे हॉकी टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि डॉ.शरजील ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। झांसी की टीम ने अपने पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में पहला फील्ड गोल कर मुकाबले में 1-0 से बढ़त बना ली। इसके बाद बनारस अपने पहले गोल को करने में जुटी रही लेकिन अंतिम समय के 48वें मिनट में बनारस ने अपना पहला गोल कर मुकाबले को 1-1 से बराबरी कर रोमांचक कर दिया। इसके बाद मुकाबला अंत तक चला लेकिन दोनो...