मधेपुरा, नवम्बर 24 -- मधेपुरा। मौसम में आए बदलाव के बीच रविवार को ठंड का असर बढ़ गया। शुष्क मौसम के बीच दोपहर बाद ही हल्का धुंध नजर आने लगा। ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं।मालूम हो कि रविवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही कुछ बदला- बदला नजर आया। हल्की धूप निकली लेकिन अन्य दिनों की तरह गर्माहट महसूस नहीं हुई। दोपहर बाद धूप गायब हो गयी। शाम चार बजे के करीब हल्का धुंध नजर आने लगा। रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। केवीके के वरीय वैज्ञानिक डॉ. आरपी शर्मा ने बताया पारा लुढ़कने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.