मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पीजी में नामांकन के दौरान लिए गए शुल्क को अगर कॉलेज और विभाग वापस नहीं करते हैं तो आंदोलन होगा और अवमाननावाद के तहत कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को छात्रों ने कुलपति से मिलकर शुल्क वापस कराने की मांग की और अपनी रणनीतियों से अवगत भी कराया। शुल्क नहीं लेने के आदेश के बावजूद फीस लिए जाने से छात्रों में आक्रोश गहराता जा रहा है। छात्र संगठन ने कुलपति को एक मांगपत्र सौंपा और कहा कि ऐसे विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों पर कार्रवाई की जाए। रोक के आदेश के बाद भी उन्होंने सिर्फ शुल्क ही नहीं लिया, बल्कि छात्र-छात्राओं से अधिक राशि वसूली गई है। छात्रों ने लिए गए शुल्क का चालान कुलपति को सौंपा छात्र नेता महिपाल ओझा ने शहर के बड़े-बड़े कॉलेजों में लिए गए शुल्क का चालान कुलपति को सौंपा। उन्होंने कहा कि कि...