नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- दुनियाभर के 57 देशों पर टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी एलन मस्क को निंदा का सामना करना पड़ रहा है। उनके खिलाफ अमेरिका ही नहीं बल्कि यूरोपीय देशों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं यूरोपीय यूनियन के देशों ने अमेरिका पर भी टैरिफ लगाने की धमकी दे दी है। डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करने वाले उनके विरोधी ही नहीं उनके समर्थक भी हैं। इसी लिस्ट में एक नाम अरबपति निवेशक बिल एकमैन का भी है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया के खिलाफ ही आर्थिक युद्ध छेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका के व्यापारिक संबंध खराब होंगे और दोस्तों के सामने भी छवि धूमिल हो जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोई अर्थव्यवस्था के जानकार नहीं हैं इसलिए अपनी नीतियों के लिए वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.