मैनपुरी, मार्च 18 -- कलक्ट्रेट सभागार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तिकरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों, सीएम डैशबोर्ड, कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में जिला बी, सी श्रेणी में चल रहा है, संबंधित विभाग के अधिकारी विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति एक माह के अंत तक कर ए श्रेणी में लाने का भरपूर प्रयास करें। राज्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग, आय, जाति, मूल निवास प्रमाणपत्र समय से जारी हों। प्रमाणपत्र समय से जारी न होने के कारण कुछ लोगों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए असुविधा का सामना करना पड़ता है, संबंधित अधिकारी रुचि लेकर कार्य करें। उन्होंने सीएमओ, सीएमएस से कहा कि आने वाले गर्मी के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा। अभी से कार्ययोजना तैयार कर वेक्टरजनित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.