उरई, फरवरी 6 -- जालौन। उरई मार्ग पर स्थित श्रीवीर हनुमान बालाजी सरकार मंदिर में होने जा रहे चतुर्थ श्रीसीताराम नवकुंडीय महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। धार्मिक आयोजन की शुरुआत शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ होगा। शनिवार से विश्नोई पैट्रोल पम्प वाले श्री हनुमान जी के मंदिर श्रीवीर हनुमान बालाजी सरकार मंदिर में श्रीसीताराम नव कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज ने बताया कि बताया 8 दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 7 फरवरी शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ होगा। सुबह 11 बजे मंदिर परिसर से भव्य व विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमें डी जे व बग्गी रहेगी।शनिवार से शुरू हो रहे धार्मिक आयोजन में 8 फरवरी से 13 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक यज्ञ कार्...