संतकबीरनगर, जुलाई 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शिव आराधना का महापर्व सावन मास शुक्रवार से शुरू हो गया। सावन मास के पहले दिन श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर भोलेनाथ का अभिषेक किया। हालांकि पहले दिन श्रद्धालुओं की वह भीड़ नहीं दिखी जो सोमवार को दिखती है। सावन माह में भोले भंडारी की पूजा करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में शिव आराधना, मंत्रों का जाप करने और जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जिले के शिव मंदिरों में शुक्रवार को भोर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जिले के प्रमुख मंदिर तामेश्वरनाथ धाम के साथ कंकड़ेश्वरनाथ, हसेश्वरनाथ, कुबेरनाथ, भंगेश्वरनाथ, कोपिया शिव मंदिर में भोले भंडारी के भक्तों ने जलाभिषेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.